फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने तीसरे दिन सोमवार को भी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी होने तक हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के महामंत्री वशिष्ठ मुनि रावत ने कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन के वृद्धि एवं एरियर दिया जाय। स्थाई सफाई कर्मचारियों का बकाया एसीपी 52 महीने का दिया जाय। सेवा प्रदाता सफाई कर्मचारियों को वेतन 120 रुपये प्रतिदिन के हिसाब सन दिया जाता है, जबकि सरकार के माध्यम से 250 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से देने का आदेश है। उसे राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवाकर एवं वेतन का भुगतान चेक द्वारा दिया जाए। चेतावनी दिया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर रामशंकर रावत, विश्वनाथ रावत, ईश्वरचंद रावत, वीरेंद्र रावत, माया देवी, छन्नालाल रावत, सरवर रावत, गुड्डू रावत, राजकुमार रावत, चिन्ता देवी, क्रांति राम, करन राम, अजय राम, गोविंदा, कपिल मुनि, शंकर राम आदि रहे। गौरतलब है कि सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने की वजह से नगर क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा गया है। नालियों के जाम से होने से गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है। इससे एक तरफ जहां आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रही है। वहीं गंदगी से बदबू उठने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें