भांवरकोल थाना परिसर में खड़े कार्रवाई में सीज हुए बालू लदे ट्रेलर। संवाद
भांवरकोल। खनन विभाग और स्थानीय पुलिस संयुक्त कार्रवाई में बिना परिवहन शुल्क व अवैध रूप से बालू ढोते 10 ट्रकों को सीज कर दिया गया। खनन निरीक्षक ईश्वरचंद और थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय की टीम मंगलवार की रात में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बालू लदे वाहनों की जांच कर रहे थे, इसी दौरान लाल बालू लदी ट्रक इनके पास आवश्यक कागजात नहीं मिले। उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाकर थाने में खड़ा कर दिया गया।
खनन निरीक्षक ने बताया कि अंतर राज्य परिवहन शुल्क जमाना करने के कारण लाल बालू लदी प्रत्येक वाहन 28,750 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, 10 ट्रक को जुर्माना की राशि अदा न करने के कारण थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया। संवाद