सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में मिला पटाखा। स्रोत- जीआरपी
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के बाहर ई-रिक्शा स्टैंड के पास मंगलवार को सुतली बम (पटाखा) फटने से एक ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। वहीं, सोमवार रात की रात पटाखे को चबा रहा कुत्ता मर गया। वहीं तीन सुतली बम बरामद हुए हैं।
सिटी रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया के बाहर ई-रिक्शा स्टैंड के पास आतिशबाजी में प्रयोग होने वाले सुतली बम से ई-रिक्शा चालक राईनी कॉलोनी निवासी नूरे इस्लाम के पैर के नीचे दबकर फट गया। विस्फोट से इससे ई-रिक्शा चालक का दाहिना पैर का जख्मी हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
इधर, सोमवार की रात सुतली बम फटने से कुत्ते मर गया। घटना स्थल की जांच की गई। इस दौरान तीन पटाखा मिला था, इसमें एक पटाखा फटने से ई- रिक्शा चालक घायल हो गया था। जबकि दूसरे मिले पटाखा को पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया गया था।
वहीं, तीसरे पटाखे को बम निरोधक दस्ता जांच के लिए अपने साथ लेकर गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का छानबीन की।साथ ही आसपास के लोगों एवं यात्रियों से भी जानकारी ली। फिलहाल कोतवाली पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि स्टेशन परिसर में सुतली पटाखा मिला है। एक पटाखा फटने से ई- रिक्शा चालक घायल हो गया था। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में मिला पटाखा। स्रोत- जीआरपी
सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में मिला पटाखा। स्रोत- जीआरपी