उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी नीति के अंतर्गत दोना, पत्तल बनाने वाले परंपरागत कारीगर एवं इस उद्योग में रुचि रखने वाल अन्य व्यक्तियों को (कुल 10 लाभार्थी) आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेमी मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरण किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष तक होनी चाहिए। इच्छुक लाभार्थी अपना आनलाइन आवेदन यूपीकेवीआईबी.जीओवी.इन पर कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई तक है। लाभार्थी की ओर से अपना आवेदन पत्र हार्ड कापी के साथ फोटोग्राफ, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण, अनुभव प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड के साथ न्यू आमघाट कालोनी स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा किया जाएगा। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9151228275 एवं 7380792768 पर संपर्क किया जा सकता है।