मेयर की चुनावी घोषणाओं में शामिल सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराने का फैसले पर अब जल्द ही अमल शुरू होगा। नगर निगम प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर शहर भर में वाटर वेंडिंग मशीन लगाएगा।
ये मशीनें पीपीपी मॉडल पर लगाई जाएगी। नगर निगम जल्द ही प्राइवेट कंपनियों से ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) मांगेगा। हालांकि इस प्लानिंग पर काम पहले भी शुरू हुआ था। नगर आयुक्त अब्दुल समद के समक्ष एक प्राइवेट कंपनी ने प्रेजेंटेशन दिया था।
यह योजना फाइलों में कैद हो गई । अब मेयर अशु वर्मा ने योजना को शहर के सभी वार्डों में लागू कराने का दावा किया है। उनका कहना है कि सभी वार्डों में साफ पानी मुहैया कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों की तर्ज पर गाजियाबाद में भी वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। बेहद सस्ती दरों पर लोगों को फिल्टर्ड पानी मुहैया कराया जाएगा। इस योजना में नगर निगम पीपीपी मॉडल पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगवाएगा।
आरओ प्लांट लगाने के लिए नगर निगम संबंधित फर्म को निशुल्क जमीन उपलब्ध कराएगा। आरओ प्लांट और वेंडिंग मशीनें कंपनी अपने खर्च पर लगाएगी। इसका मेंटेनेंस करने के लिए कंपनी न्यूनतम चार्ज भी लेगी, लेकिन यह बहुत कम होगा।
2 से 5 रुपये में 20 लीटर साफ पानी लोगों को मिल सकेगा। नगर निगम इस योजना को पॉश कालोनियों की बजाय मिडिल क्लास कालोनियों से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि मेयर का दावा है कि यह सुविधा पूरे शहर में दी जाए