फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को फोन कर खुद पूछेंगे मेयर...समस्या हल हुई क्या

Tue, 08 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कार्यभार संभालने के बाद अब मेयर अशु वर्मा ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। मंगलवार को निगम मुख्यालय पहुंच सभी विभागों का निरीक्षण किया। पंचम तल पर ग्रीवांस सेल में पहुंचे मेयर ने ऑनलाइन शिकायतों का ब्यौरा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रभारी नगर आयुक्त साफ कहा कि शिकायतों का निस्तारण कागजों में नहीं चलेगा। सप्ताह में एक दिन वे खुद आईटी सेल पहुंचेंगे और शिकायतकर्ता को कॉल कर पूछेंगे कि समस्या हल हुई या नहीं। मेयर ने सभी जोनल कार्यालयों में भी शिकायत रजिस्टर रखने के निर्देश दिए।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मेयर अपने कार्यालय पहुंचे। यहां से प्रभारी नगर आयुक्त डीके सिन्हा के साथ वे सभी विभागों के कार्यालय में पहुंचे। हालांकि उन्हें सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों में मिले। स्वास्थ्य विभाग में उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से सफाई कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने मेयर को स्वास्थ्य विभाग में प्रधान लिपिक की कमी से भी अवगत कराया। मेयर ने निर्माण विभाग, जलकल विभाग, प्रभारी नगर आयुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि सबसे ज्यादा ध्यान पब्लिक की शिकायत पर देना है।

उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के लिए तय समयसीमा की जानकारी ली। मेयर ने कहा कि निगम में आने वाली प्रत्येक शिकायत का तय समयावधि में ईमानदारी से निस्तारण किया जाए।

इसकी तस्दीक वे खुद जनता को फोन करके करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जोन में शिकायत रजिस्टर रखे जाएं। रजिस्टर में शिकायत की प्रगति रिपोर्ट का ब्यौरा भी दर्ज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में प्रभारी नगर आयुक्त डीके सिन्हा, चीफ इंजीनियर आरके मित्तल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके यादव, पार्षद सरदार सिंह भाटी, पार्षद पति राजीव शर्मा मौजूद रहे।

वसुंधरा में भी फोन पर पब्लिक से पूछा स्टेटस

मेयर अशु वर्मा ने बीते शनिवार को वसुंधरा जोन में भी शिकायत रजिस्टर से मोबाइल नंबर लेकर पब्लिक से शिकायतों का स्टेटस जाना। लोगों ने ये तो बताया कि शिकायत पर निगम कर्मचारी पहुंचे, लेकिन पर्याप्त निस्तारण से इनकार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें