फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों और जनता को मिलेगा होली का तोहफा

Thu, 10 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर वासियों को नगर निगम होली का तोहफा देने की तैयारी में है। जल्द ही नगर निगम का निर्माण विभाग 26 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों के टेंडर जारी करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अप्रैल महीने से विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। वार्डों के लोगों को टूटी सड़कों और नालियों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


मेयर उपचुनाव के चलते लगी आचार संहिता ने इन विकास कार्यों में रोड़ा अटका दिया था। हालांकि नगर आयुक्त अब्दुल समद ने आचार संहिता से पहले ही पार्षदों से प्रस्ताव मंगाकर एस्टिमेट बनाने के निर्देश दे दिए थे।

टेंडर जारी करने से पहले ही आचार संहिता की वजह से इन पर रोक लग गई। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद निगम इन बकाया कार्यों के टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है। निगम के चीफ इंजीनियर आर के मित्तल ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य के लिए करीब 25-25 लाख रुपये खर्च करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


इससे शहर में सड़कें, नालियां, इंटरलाकिंग गलियां और अन्य कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन्हीं के साथ कुछ पुराने कार्यों के री-टेंडर जारी किए जाएंगे। करीब 26 करोड़ के बजट से शहर भर में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें