फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई उत्तर पुस्तिका में देना होगा एग्जाम

Sat, 12 Mar 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
‌िश्क्ष्ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू के मेन एग्जाम में स्टूडेंट्स नई उत्तर पुस्तिकाओं में ही एग्जाम देंगे। पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं को नष्ट किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि उत्तर पुस्तिका के साथ लगी ओएमआर शीट के डिजाइन के अनुसार ही वह स्कैन हो पाएगी।
विज्ञापन


यदि पुरानी उत्तर पुस्तिका होगी तो वह स्कैन नहीं हो पाएगी। इससे रिजल्ट रुक जाएगा।
सीसीएसयू के मेन एग्जाम 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा फार्म जमा कराए जा चुके हैं। कुछ दिनों बाद एडमिट कार्ड इश्यू हो जाएंगे। इसके बाद डेट शीट के अनुसार एग्जाम होंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वीके सिन्हा के मुताबिक इस बार परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में बदलाव किया गया है।

बची हुई सभी पुरानी उत्तर पुस्तिका को हटा दिया गया है। नई उत्तर पुस्तिका छपी है। इसका पहला लॉट भी आ चुका है और चरणबद्ध तरीके से कॉलेजो को भेजा जा रहा है। यदि कोई कॉलेज पुरानी पुस्तिका से एग्जाम दिलवाता है तो संबंधित पुस्तिका का मूल्यांकन ही नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें