फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बनाएंगे पत्नियों के लिए पकवान

Thu, 17 Mar 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अमर उजाला टाटा संपन्न सरप्राइज कुकिंग प्रतियोगिता 19 मार्च को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला टाटा संपन्न प्रतियोगिता के लिए संपर्क अभियान चल रहा है। बुधवार को राजनगर, शास्त्रीनगर और चिरंजीव विहार में आमंत्रण और संपर्क अभियान चलाया गया। इस प्रतियोगिता के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में पति अपनी पत्नियों के लिए कोई खास पकवान बनाकर उन्हें सरप्राइज देना चाहते हैं तो वह इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल एसएमएस में अपना नाम, स्पेस गाजियाबाद लिखकर 8860071403 नंबर पर एसएमएस कर दें।

19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बुधवार को कविनगर और शास्त्रीनगर में आमंत्रण और रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया गया। अमर उजाला द्वारा 19 मार्च को सुबह 11 बजे से अंबेडकर रोड स्थित होटल रॉयल रीजेंसी में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए जो भी पति अपनी पत्नी के लिए खाना बनाना चाहते हैं वह रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपनी पत्नी को खुश कर सकते हैं। इस दौरान आपको शहर के जाने माने शेफ से मिलने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए अमर उजाला की टीम के सदस्य विभिन्न स्थानों पर जाकर आमंत्रण पत्र दे रहे हैं और रजिस्ट्रेशन भी कर रहे हैं। आमंत्रण पत्र के साथ टाटा संपन्न बेसन के पैक भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें