फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का बाजार सजा, मार्केट में छाई पिचकारियां

Wed, 16 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजार पर होली का रंग चढ़ चुका है। विभिन्न तरह की पिचकारियों और रंगों से दुकानें सज चुकी हैं। स्थानीय मार्केट से लेकर मॉल के स्टोर्स में छोटे बच्चों की पिचकारियां आदि बिक रही हैं। बाजार में परंपरागत टेशू के फूल और गुलाल के साथ ही रंग-बिरंगी पिचकारियां सजी हुईं हैं।
विज्ञापन


पिचकारी विक्रेता आरके गुप्ता ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए खास तौर पर कार्टून कैरेक्टर पिचकारी ही बाजार में है। परंपरागत मछली वाली पिचकारी के साथ ही डबल ड्रैगन, स्पाइडर टैंक जैसे कार्टून कैरेक्टर के  जरिए रंगों की बौछार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिचकारी के रेट में भले ही पंद्रह से बीस फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन बाजार में हर रेंज की पिचकारी उपलब्ध है। पांच रुपये से शुरू होकर बारह सौ रुपये तक की पिचकारी बाजार में मौजूद है।  होली पर कलरफुल हेयर और फनी चश्मा भी बच्चों और युवाओं का दिल लुभा रहे हैं। देशी पिचकारियों पर राजनीतिक लोग और फिल्मी हीरो-हीरोइनों के  पोस्टर चिपका कर उसे आकर्षक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


बाजार में आए प्रमुख चाइनीज पिचकारी
डबल ड्रैगन, एंग्रीबर्ड टैंक, डोरेमोन टैंक, फिश पिचकारी, ड्रेगन पिचकारी, स्पाइडर टैंक, टेडी बीयर टैंक, प्रेशर गन। होलाष्टक बुधवार से शुरू हो रहे हैं जिससे शुभ कार्यों पर ब्रेक लग गया है। इसके साथ ही होलिका दहन की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभिन्न चौराहों पर होलिका सजने लगी हैं। होली वाली गली से लेकर बसंत चौक, मालीवाड़ा चौक सहित विभिन्न सोसायटीज में होलिका दहन किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें