फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने छुड़ाए तीन बदमाशों के छक्के

Sat, 12 Mar 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदपुरम डी-ब्लाक में कृष्णा देवी (52) ने लूट करने घुसे तीन बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए। वे 15 मिनट तक लुटेरों से भिड़ीं। लात-घूंसों और वाइपर से पीटकर एक बदमाश को बेहोश कर दिया। हालांकि बदमाशों ने उनका गला दबाने की कोशिश की, मगर उनकी हिम्मत देख बिना लूट किए बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


कविनगर थाने की पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। वाकया शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। कृष्णा देवी 8 और तीन साल के दो पौतों के साथ घर में थीं। उनके बेटे अमित और बहू पूर्णिमा डॉक्टर हैं। अमित क्लीनिक और पूर्णिमा अस्पताल गई हुई थीं। कृष्णा देवी ने बताया कि गेट बंद था।

तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। संदेह होने पर उन्होंने गैलरी में जाकर देखा तो एक बदमाश उनसे भिड़ गया। उन्होंने उसे पीटा तो वह बेहोश हो गया। साथी को बेहोश देख कार के पीछे छिपे दो बदमाश निकल आए और उनसे मारपीट करने लगे। उनका गला दबाने लगे, लेकिन उन्होंने हौसला नहीं खोला।
विज्ञापन


उनसे भिड़ी रहीं। वाइपर उठाकर उन पर प्रहार किए और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। घिरता देख बदमाश बदमाश भाग गए। लोगों ने उनका पीछा किया, मगर बदमाश नहीं मिले। सूचना पर कविनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें