फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी बरामद, नामजद युवक गिरफ्तार

Sun, 06 Mar 2016 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
पतला कस्बे से अपहृत किशोरी को निवाड़ी पुलिस ने शनिवार सुबह अबूपुर से बरामद कर नामजद युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी के वक्त युवक किशोरी को कहीं बाहर ले जाने की फिराक में था।
विज्ञापन


बता दें कि दोनों अलग-अलग समुदाय से जुड़े थे। इसके चलते पुलिस में किशोरी की बरामदगी को लेकर हड़कंप मचा था। निवाड़ी एसओ आरती सोनी ने बताया कि तीन मार्च को पतला कस्बे से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी।

पिता ने गांव निवासी गौरव के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ के निर्देश पर टीम गठित कर किशोरी की तलाश में लगाई गई थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अबूपुर गांव के पास से किशोरी को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि युवक की उम्र 19 साल है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें