फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समेन के घर डाका, बचाने आए डेयरी मालिक की हत्या

Sat, 11 Jan 2014 05:50 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दिल्ली से सटे लोनी की इंदिरापुरी कालोनी में शुक्रवार रात आइडिया कंपनी केसेल्समैन के घर घुसे छह बदमाशों ने डकैती डाली। शोर मचाने पर आए पड़ोसी डेयरी संचालक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली कंधे में लगी लेकिन जीटीबी अस्पताल में हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेल्समैन और उसकी पत्नी के सिर में तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। दो बाइक पर आए बदमाश ढाई लाख रुपये लूटकर ले गए। वारदात से इलाके में कोहराम मचा है। एसपी देहात, सीओ और एसएचओ ने मौका मुआयना किया। पुलिस अफसरों के मुताबिक बदमाशों की संख्या चार है।
इंदिरापुरी कालोनी में रवि अग्रवाल पत्नी कमलेश और परिवार के साथ रहता है। वह आइडिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है। घर में उसने दुकान की हुई है। रात करीब साढ़े आठ बजे दो बाइक पर छह बदमाश रवि की दुकान पर आए और घर में घुस गए। एक बदमाश नकाबपोश था, बाकी केचेहरे खुले थे। करीब 15 मिनट तक उन्होंने घर खंगाला। एसएचओ ने बताया कि विरोध करने पर दंपति के सिर में तमंचे की बट मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। दंपति के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसी डेयरी संचालक कैलाश ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की उसे गोली मार दी। कैलाश को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कैलाश की मौत की वजह गोली नहीं हार्ट अटैक है। गोली उनके कंधे में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें