फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 लोगों को मिलेगा आशियाना, ड्रा 27 से

Sat, 11 Jan 2014 05:50 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते मकानों की स्कीम में आवेदन करने वाले 45 हजार से अधिक शहरवासियों का इंतजार खत्म होने वाला है। जीडीए ने इन मकानों के ड्रा की तैयारी पूरी कर ली है। ड्रा 27 जनवरी से शुरू होगा। 2500 ईडब्लूएस और 2500 एलआईजी मकानों के लिए 45 हजार वैध आवेदन मिले हैं। इतने अधिक आवेदन को देखते हुए ड्रा करीब पांच दिनों तक चलने की उम्मीद है। जीडीए के पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन में ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा के लिए जीडीए उपाध्यक्ष ने एक टीम गठित की है जो ड्रा को निर्धारित समय पर संपन्न कराने के लिए लगातार काम कर रही है। वैध आवेदकों की सूची अपडेट कर ली गई है। सूची में मिल रही कमियों को भी आवेदकों को सूचित कर सही करवाया जा रहा है। जीडीए उपाध्यक्ष ने पारदर्शिता के मद्देनजर एडीएम स्तर के अधिकारी को ड्रा में नामित करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें