फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की तलाश में रात में छापे

Sat, 09 Nov 2013 05:42 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संदिग्धों की तलाश में शुक्रवार शाम पांच बजे से रात तक पुलिस ने शहर के सभी होटलों में सरप्राइज छापेमारी की। अभियान करीब दो घंटे चला, मगर कोई संदिग्ध पुलिस को नहीं मिला। इस दौरान होटलों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस अमला देखकर लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि समय-समय पर इंटेलीजेंस इनपुट आते रहते हैं कि संदिग्धों पर नजर रखी जाए, वे होटलों में हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल ऐसा कोई इनपुट नहीं था, मगर सरप्राइज चेकिंग के उद्देश्य से बजरिया, नवयुग मार्केट, जीटी रोड, हापुड़ रोड, अंबेडकर रोड और टीएचए के होटलों में चेकिंग की गई, ताकि अगर कोई संदिग्ध रुका हुआ हो तो पकड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि अमूमन पुलिस त्योहारों से पहले चेकिंग करती है। इस दौरान संदिग्ध सतर्क हो जाते हैं। लेकिन त्योहारों केबाद चेकिंग अमूमन नहीं होती है। ऐसे में संदिग्ध भी अलर्ट नहीं होते हैं। इस दौरान अगर वे किसी खुराफात में लगे हों तो उन्हें पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें