फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस शुक्ला की अंतरिम जमानत बढ़ी

Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व हेल्थ सेक्रेटरी और वरिष्ठ आईएएस प्रदीप शुक्ला समेत तीन आरोपियों की अंतरिम जमानत 26 अप्रैल तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

विगत माह सीबीआई कोर्ट ने आरोपी प्रदीप शुक्ला, देवेंद्र मोहन और रविंद्र राय के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किए थे। आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर करके जमानत मांगी थी। तभी से आरोपी अंतरिम जमानत पर हैं। उनकी नियमित जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी है। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पश्चिमी यूपी संघर्ष समिति के आह्वान कोर्ट में प्रत्येक शनिवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहते हैं। ऐसे में शुक्ला और दो अन्य की जमानत पर सुनवाई नहीं हुई। न्यायाधीश ने 26 अप्रैल की तारीख दी है।

भारती और चौहान के एनबीडब्ल्यू जारी
गाजियाबाद। अनुपस्थित चल रहे राजाराम भारती और सुनील चौहान के खिलाफ गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरोपियों को 3 मई तक कोर्ट में पेश किया जाए। एनआरएचएम घोटाले में फंसे राजाराम भारती और सुनील चौहान शनिवार को भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने दोनों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। इससे पहले एके वाजपेयी और नरेश ग्रोवर को जेल से कोर्ट लाया गया। सुनवाई 3 मई को की जाएगी। एक अन्य मामले में आरोपी विवेक जैन, अभय कुमार वाजपेयी, एसपी राम, संजीव कुमार को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट लाया गया। दवा कारोबारी सौरभ जैन भी पेश हुआ। एके वाजपेयी ने चार्ज पर खुद बहस की। उसने कोर्ट में अर्जी लगाई कि कोर्ट उसके लखनऊ स्थित एसबीआई एकाउंट से वेतन निकालने की अनुमति दे। सीबीआई ने इस खाते को फ्रीज कर रखा था। कोर्ट ने खाता डीफ्रीज करने की अनुमति दे दी है। सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें