फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय आज, हिंडन पहुंचा गंगाजल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। छठ पूजा के लिए हिंडन घाट एकदम तैयार है। बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं। मौसमी फलों से लेकर बांस की टोकरी, गन्ना, नारियल, गुड़ आदि की पूरी खेप बाजार में आ गई है। छठ पूजन सामग्री के लिए पुरानी सब्जी मंडी, घंटाघर सब्जी मंडी, नवीन सब्जी मंडी, नंदग्राम आदि जगहों पर बाजार सज गए हैं।
विज्ञापन

आज छठ व्रती पवित्र नदी में स्नान करके गंगाजल से पूरे घर को शुद्ध कर सेंधा नमक और घी से बना खाना खाते हैं। इस दिन लौकी और चने की दाल खाने का नियम है। रविवार को खरना किया जाएगा, जिसमें व्रती पूरे दिन निर्जला रहकर सूूर्यास्त के बाद खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

स्वीमिंग पूल में भी होने लगी पूजा
छठ पूजा मुख्यत: नदी के किनारे की जाती है। लेकिन स्थान के अभाव के कारण आजकल लोग घर की छतों पर और स्वीमिंग पूल आदि के किनारे भी छठ करने लगे हैं। छतों पर पीतल के बर्तन या टब में पानी जमाकर उसी में लोग अर्घ्य देते हैं।
विज्ञापन



सीसीटीवी की नजर
मिथिलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष पवन झा ने बताया कि छठ पूजा पर हिंडन घाटों पर एक प्राइवेट कंपनी के सहयोग से सीसीटीवी लगाए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने में सीसीटीवी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें