फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर खुला पर काम नहीं हुआ

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/वैशाली। बीएसएनएल कर्मचारी नेता सुकेंद्रपाल के मौत की निष्पक्ष जांच के लिए शुक्रवार को कर्मचारी देश व्यापी हड़ताल पर रहे। जिले के हजारों कनेक्शन ठप रहे। उपभोक्ता न तो बिल जमा करा पाए न ही निकलवा पाए। उधर, साहिबाबाद में कर्मचारियों ने बिल जमा किए और मेंटीनेंस भी किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को कर्मचारी नेता सुकेंद्र पाल की मौत बीएसएनएल दफ्तर में हुई थी। उसके बाद से ही जीएम की गिरफ्तारी को लेकर बीएसएनएल इंप्लायज यूनियन कर्मचारी समय-समय पर धरना व विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि बीएसएनएल हेड क्वार्टर के नोटिस के बाद गाजियाबाद में हड़ताल का मिला जुला असर दिखा। कहा जा रहा है कि वेतन कटने के डर से कुछ लोगों ने रजिस्टर में हाजिरी लगा दी तो कई हड़ताल पर रहे। एजीएम सुबोध त्यागी ने बताया कि गाजियाबाद में कुल कर्मचारी की संख्या 840 और अधिकारियों की संख्या 57 है। शुक्रवार को अटेंडेंस लिस्ट में महज 25 कर्मचारियों की ही हाजिरी नहीं लगी थी। एंप्लायज यूनियन के सचिव उपेंद्र सिंह तेवतिया का कहना है कि हेड क्वार्टर का नोटिस उन लोगों को बृहस्पतिवार देर शाम को मिला था। हम अपने इस अभियान को कमजोर नहीं पड़ने देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें