फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली बीती, छठ पूजा की तैयारी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिवाली, भैया-दूज के बाद अब छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है। गाजियाबाद में बिहार और उत्तर प्रदेश के लाखों परिवार छठ पर्व को आस्था के साथ मनाते हैं। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी इस बार 19 नवंबर को है। 17 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय छठ व्रत में व्रती पूरे 36 घंटे निर्जला रहते हैं। इसके लिए दिवाली से ही लोगों के घर का माहौल सात्विक हो जाता है।
विज्ञापन

मिथिलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष पवन झा ने बताया कि जिनके घरों में छठ पूजा होती है वह दिवाली के बाद से घर या बाहर कहीं भी प्याज लहसुन का सेवन नहीं करते। कई लोग पूरे कार्तिक मास में ही प्याज-लहसुन और मांसाहार से परहेेज करते हैं।
पंडित गिरीश मिश्र ने बताया कि अथर्व वेद में भी इस पर्व का उल्लेख है। ऐसी मान्यता है कि छठ व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस आरोग्य, पुत्र प्राप्ति, अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए लोग इस व्रत को करते हैं। इसका प्रारंभ महाभारत काल में कुंती द्वारा सूर्य की आराधना कर पुत्र की प्राप्ति के समय का माना जाता है।
विज्ञापन

हिंडन, खोड़ा और इंदिरापुरम में रहती है धूम ः शहर में हिंडन पुल के पास, खोड़ा कालोनी, इंदिरापुरम शालीमार गार्डन आदि क्षेत्रों में धूमधाम से छठ पूजा मनाई जाती है। इन सभी जगहों पर छठ घाट की साफ-सफाई और सजावट आदि की जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें