गाजियाबाद। बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन नेता की मौत का मामला अब तूल पकड़ गया है। निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर आज कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं।
एक दिवसीय देश व्यापी हड़ताल से होने वाले करोड़ों के नुकसान को देखते हुए हेड क्वार्टर बीएसएनएल कॉरपोरेट ऑफिस के जीएम नीरज वर्मा ने यूनियन को नोटिस जारी किया है। नोटिस बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जनरल सचिव पी अभिमन्यु, वी सुब्रमण्यम, सुरेश कुमार, आर रविंद्रण और आरके कोहली के नाम से है। इसमें जीएम नीरज वर्मा ने स्पष्ट किया है कि 16 नवंबर को जो भी कर्मचारी हड़ताल पर होगा, उसका वेतन काटा जाएगा। दूसरी ओर, बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन गाजियाबाद के जिला सचिव उपेंद्र सिंह तेवतिया कहते हैं कि कॉरपोरेट ऑफिस चाहे जो कहे, कर्मचारी एकता हक के लिए 16 नवंबर को हड़ताल होगी।