फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो देगी राहत, जाम रोकेगा राह

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वैशाली/नई दिल्ली। भैय्या दूज पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए मेट्रो आज अतिरिक्त फेरे लगाएगी। डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो अतिरिक्त 200 फेरे लगाएगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मेट्रो के सभी टिकट काउंटर खुले रहेंगे। इसका सबसे ज्यादा लाभ वैशाली-द्वारका और नोएडा द्वारका रूट को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इन दोनों रूटों पर ही मेट्रो के अतिरिक्त 100 फेरे लगेंगे। वहीं, भैय्या दूज पर डीटीडीसी की सामान्य बसों (नॉन एसी) में महिलाओं को टिकट फ्री कर दिया गया है।
विज्ञापन


मेट्रो ने तोड़े रिकार्ड
हॉट सिटी में मेट्रो यात्रियों ने दिवाली पर पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। वैशाली और कौशांबी मेट्रो पर यात्रियों का आंकड़ा 50 हजार के पार चला गया। डीएमआरसी अफसरों को उम्मीद है कि भैय्या दूज पर यात्री संख्या और बढ़ सकती है। आंकड़ों के मुताबिक आम दिनों की तुलना में दिवाली पर गाजियाबाद से दिल्ली के बीच सफर करने वाले 15 हजार यात्री बढ़े। वैशाली-कौशांबी से रोजाना करीब 35-38 हजार यात्री दिल्ली का सफर करते हैं। दीपावली के दिन यह आंकड़ा 55 हजार के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन


सुबह से ट्रेड फेयर जाने वालों की भी जुटी भीड़
ट्रेड फेयर के पहले ही दिन वैशाली मेट्रो स्टेशन पर टिकट खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी। ट्रेड फेयर के 200 टिकट दोपहर तक ही बिक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें