फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अवैध जल दोहन करने वाले होंगे चिह्नित

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महानगर में अवैध जल दोहन करने वालों पर कार्रवाई होगी। डीएम की फटकार के बाद नगर निगम ने ब्योरा इकट्ठा करने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। दीपावली के बाद यह टीमें अवैध सबमर्सिबल लगाकर भूजल दोहन करने वालों की सूची तैयार करेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम अपर्णा उपाध्याय ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध जल दोहन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अवैध बोरिंग की बढ़ती संख्या को लेकर निगम अधिकारियों को जमकर लताड़ा भी। हालांकि नगर निगम पहले से ही अवैध बोरिंग को चिह्नित कराने का दावा कर रहा है। अब निगम अधिकारियों ने चिह्नीकरण अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है। जीएम जलकल बाबूलाल का कहना है कि सर्वे के दौरान अवैध बोरिंग का डाटा तैयार कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। बिना अनुमति के भूजल दोहन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें