फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई के विरोध में बंद की तैयारियां तेज

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। मल्टी ब्रांड रिटेल में 51 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मंजूरी के विरोध में 20 सितंबर को देश के साथ शहर की रफ्तार भी थमने की उम्मीद है। भारत बंद को व्यापारिक संगठनों के साथ ही भाजपा, बसपा और सपा आदि पार्टियों ने भी समर्थन का ऐलान किया है। इससे शहर में बंद सफल होने के कयास लगा रहे हैं। ऐसे में किसी असुविधा से बचने के लिए शहरवासियों को पहले से ही जरूरी काम निपटाने की सलाह भी दी जा रही हैं। दूसरी ओर मसूरी की घटना से सबक लेते हुए डीएम ने सावधानी बरतने की बात कही है।
बंदी को सफल बनाने के लिए सोमवार से ही राजनीतिक दलों और व्यापारिक संगठनों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अशोक चावला, किराना बाजार के संजय गर्ग, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अशोक गोयल, महानगर उद्योग व्यापार मंडल के गोपी चंद, लोहा विक्रेता व्यापार मंडल महामंत्री मधुकर सिंहल आदि ने बाजार बंद रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन



आज होगा पेट्रोल पंपों की बंदी पर फैसला
20 सितंबर को पेट्रोल पंपों की बंदी पर आज फैसला होगा। पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को संगठन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में पेट्रोल पंपों की बंदी पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



बंद के मद्देनजर जरूरी इंतजाम किए गए हैं। लॉ एंड आर्डर मेंटेन रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। डीएम ने लोगों से बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है।
-अपर्णा उपाध्याय, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें