फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस देवदत्त शर्मा और फाइनेंसर के बयान दर्ज

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्लाट आवंटन घोटाला
विज्ञापन

गाजियाबाद। नोएडा के प्लाट आवंटन मामले में सोमवार को पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव प्रकरण की सुनवाई विशेष सीबीआई कोर्ट में हुई। कार्यवाही के दौरान आईएएस देवदत्त शर्मा और निजी फाइनेंसर कंपनी के मालिक भुवन नंदा ने कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराए। आरोपी नीरा यादव और आईएएस राजीव कुमार दोनों कोर्ट में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन

सोमवार को करीब चार घंटे चली कार्यवाही में पहले आईएएस अधिकारी देवदत्त शर्मा के बयान दर्ज हुए। देवदत्त शर्मा मेरठ मंडल के आयुक्त और नोएडा अथारिटी में सीईओ पद पर रह चुके हैं। आईएएस ने नीरा यादव की बेटियों को आवंटित प्लाट मामले में दस्तावेज से संबंधित बयान दर्ज कराए। साथ ही निजी फाइनेंस कंपनी के मालिक भुवन नंदा ने कोर्ट को बताया कि नोएडा में प्लाट आवंटन के लिए नीरा यादव की बेटियों ने एक लाख की रकम उसके यहां से 15 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर उधार ली थी। जो कुछ समय बाद मय ब्याज 1 लाख 18 हजार रुपये वापस कर दी थी। दोनों गवाहों
विज्ञापन

के बयान होने के साथ ही कोर्ट
ने अगली सुनवाई के लिए
13 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें