फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला ओवरफ्लो लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार

Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जीटी रोड से सटी सात कालोनियों में मंगलवार सुबह नाला ओवरफ्लो होने से गलियों, मुख्य मार्ग और पार्कों में पानी भर गया। नगर निगम और जीडीए को सूचना देने के बाद भी हल नहीं निकलने पर गुस्साए लोगों ने वोट न डालने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सड़क पर दो-दो फुट पानी भरने से जहां लोग घरों में कैद हो गए, वहीं दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। लोगों का कहना है कि अफसर और नेता चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। समस्या सुनने वाला कोई नहीं। वृंदावन गार्डन के पार्क और गलियों का पानी मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। आराधना तिराहे से राजबाग, जनकपुरी और शालीमार गार्डन को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया। मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष बरियाव सिंह ने बताया कि जलभराव के कारण व्यापारी दिन भर ग्राहकों का इंतजार ही करते रहे। इससे नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें