फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइनल कॉर्ड ने तोड़ी ‘योजना की रीढ़’

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती होना चाहते थे प्रदीप शुक्ला
विज्ञापन


गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले के आरोपी आईएएस प्रदीप कुमार स्पाइनल कॉर्ड के ऑपरेशन की योजना न बनाते तो शायद सीबीआई फिलहाल एक माह तक उन्हें गिरफ्तार न करती। सीबीआई को जैसे ही उनके अस्पताल में जाने की जानकारी मिली, वैसे ही उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से धर दबोचा। ऑपरेशन के बाद प्रदीप शुक्ला मेडिकल का सहारा लेकर अपनी गिरफ्तारी को तीन माह से भी ज्यादा के लिए टाल सकते थे।
विज्ञापन

पता चला है कि उत्तर प्रदेश सरकार में एनआरएचएम मिशन के डायरेक्टर रहे आईएएस प्रदीप शुक्ला स्पाइनल कॉर्ड (रीढ़ की हड्डीके दर्द) से पीड़ित हैं। इसी बीमारी के ऑपरेशन के लिए वह बृहस्पतिवार को दिल्ली जाने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसकी भनक सीबीआई टीम को लग गई। सूत्रों की माने तो सीबीआई फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के मूड में नहीं थी, मगर जब सीबीआई को उनके ‘ऑपरेशन’ के बारे में पता चला तो सीबीआई टीम उनकी गिरफ्तारी में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें