फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः जेल के बैरियर तोड़ रहा ‘टल्ली पपीता’

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंजेक्शन से शराब भरकर सलाखों में भेजे जा रहे फल
खुफिया सूचना के बाद प्रदेश की सभी जेलों में बरती जा रही सतर्कता

गाजियाबाद। पेट के लिए वरदान माना जाने वाला पपीता ने इन दिनों यूपी के जेल अफसरों का हाजमा बिगाड़ रहा है। मदिरा पान के शौकीन अपराधियों ने नायाब फार्मूला निकाल लिया है। बंदियों के चाहने वाले उनका शराब का शौक पूरा करने के लिए पपीते का सहारा ले रहे हैं। इंजेक्शन से पपीते के पेट में शराब उतारकर उसे जेलों में पहुंचा रहे हैं और सलाखों में कैद अपराधी उससे टल्ली हो रहे हैं। कुछ जगहों पर पपीते के पेट में शराब पकड़े जाने के बाद सभी जेलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब बगैर क्लीन चिट के पपीता अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। शक होते ही जेल गेट पर पपीते का ऑपरेशन किया जा रहा है।
दरअसल प्रदेश की कुछ जेल से विगत कुछ माह केदौरान ऐसे समाचार आए, जिसने जेल अधिकारियों केहोश उड़ा दिए। कई जगह जांच के बाद यह बात सामने आई की खोखले पपीते में इंजेक्शन के जरिए शराब वह कट लगाकर अन्य नशीले पदार्थ जेल की सलाखों केपीछे पहुंचाए गए। पता चला है कि एक किलो पपीते के अंदर इंजेक्शन के माध्यम से 100 से 120 मिली तक शराब भरी जा सकती है। मुजफ्फरनगर की जेल में ऐसा ही एक मामला कुछ माह पूर्व पकड़ा गया था। बुलंदशहर कारागार में भी जेल के अंदर नशीला सामान पहुंचाने में पपीते के प्रयोग हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पपीते के इस रूप को देखने केबाद से ही प्रदेश भर की जेल में इस मामले में विशेष चौकसी की जाती है। मिलाई पर पपीता लेकर आने वाले लोगों की विशेष रूप से जांच की जाती है। यहां तक कि जेल प्रशासन ने ऐसे सामान और बंदियों की मिलाई पर नजर रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी भी लगवा रखे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें