फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्मरोग से 50 से अधिक लोग बीमार

विज्ञापन
health - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। अमौर गांव में चर्मरोग (स्केबीज) के संक्रमण से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के राजकिशोर, दिनेश, राजनरायण और रामखिलावन ने बताया कि रोग की चपेट में बच्चे-बूढ़े, युवा और महिलाएं सभी हैं। बताया कि पचास से अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में हैं। प्रभावित अंग में तेज खुजली के बाद छोटे-छोटे दाने और लाल रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी राकेश (45), अमित (35), सतीश (30), बसंती (45), कुलदीप (18), अमन (12), प्रभूदयाल (40), शिवप्यारी (38), कुंवरलाल (45), रवि (17) अमन (6), शिवा (12), रामकुमार (36) और सुशीला (32) सहित बड़ी संख्या में लोग रोग की चपेट में हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अमित ओझा ने बताया कि स्केबीज नामक त्वचा का रोग एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। बताया कि यदि परिवार के एक सदस्य को बीमारी हुई तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी चपेट में ले लेती है। बचाव के लिए प्रभावित व्यक्ति के बिस्तर और तौलिया आदि का इस्तेमाल परिवार के अन्य सदस्य न करें। वहीं, कपड़ों को गर्म पानी से धोने के साथ ही बिस्तर पर पड़े चादर को भी प्रतिदिन जरूर धोएं।
वहीं, सीएचसी भीतरगांव के अधीक्षक डा.अजय मौर्या ने बताया कि बारिश के मौसम में फंगस और नमी की अधिकता से त्वचा रोग फैलते हैं। सावधानी रखकर चर्मरोग से बचा जा सकता है। बताया कि सूचना पर अमौर गांव की पीएचसी में दवा वितरण की व्यवस्था करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें