फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हाथ-पैर काटकर हत्या

Tue, 14 Jun 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव मनेथू में एक युवक की हत्या कर शव पेड़ के नीचे फेंक दिया गया। चार दिन बाद उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मनेथू निवासी गजराज सिंह (42) पुत्र नत्थू सिंह मजदूरी कर पेट पालता था। परिजनों के अनुसार 9 जून को वह मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसे सरवनखेड़ा तक देखा गया। रविवार शाम करीब आठ बजे मनेथू व लोहारी गांव के बीच खेत में उसका शव पाया गया। शव सड़ चुका था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गजराज के हाथ व पैरों को किसी धारदार हथियार से काटा गया था। इससे ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष भीमसेन पौनिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें