फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे भिड़े, छह घायल

Tue, 03 Jan 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
झगड़े में घायल युवक।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गजना गांव में आलू के खेतों में शौच से मना करने पर चाचा और भतीजों के परिवार में गाली-गलौज के बाद खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठियां चलने से एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। झगड़ा होता देख दौड़े ग्रामीणों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराकर घायलों को सीएचसी भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


गजना गांव में सोमवार की सुबह रसीद अली, शिक्षक अली अहमद पुत्रगण आशिक अली अपने आलू खेतों की रखवाली कर रहे थे, तभी चाचा छोटे अली का पुत्र शफीक खेतों पर शौच के लिए आया। रसीद ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों, सरिया, ईंट, पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। अली अहमद ने बताया कि उक्त लोगों के साथ उनका जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी खुन्नस में रोजाना झगड़े पर आमादा रहते हैं।

हमले में भाई रसीद और मां शकीरा भी घायल हो गईं। उधर छोटे अली ने बताया कि उनका पुत्र शफीक अली के खेत में शौच न जाकर तालाब पर गया था, लेकिन रंजिश का बदला लेने के लिए उक्त दोनों भाइयों रसीद और अली अहमद ने उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया, जब बीचबचाव करने के लिए वह पहुंचे तो उन पर भी हमला का मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन



  झगड़े का शोर-शराबा सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जैसे-तैसे बीचबचाव कर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। हमले मेें रसीद अली, अली अहमद, छोटे अली, शफीक, रफीक और शकीरा घायल हो गए। रफीक और रसीद को कानपुर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सकीय जांच के लिए सीएचसी भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें