फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों से वसूली करते दो युवक दबोचे गए

Sun, 21 Aug 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बारा जोड़ हाईवे पर शुक्रवार की देररात सेल्स टैक्स अधिकारी बनकर वाहनों से अवैध वसूली करते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। नीली बत्ती लगी बोलेरो भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



अकबरपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे बारा जोड़ के पास हाइवे पर वाहनों से वसूली की शिकायत सीओ सदर संजीव कुमार सिन्हा के पास आई। सीओ के आदेश पर वहां पहुंचे तो देखा कि नीली बत्ती लगी गाड़ी में बैठे विवेक त्रिपाठी पुत्र रामनाथ निवासी ईडब्ल्यूएस 419, बर्रा, कानपुर और मोहित गुप्ता पुत्र राम शंकर गुप्ता निवासी शहजादपुर, अकबरपुर वाहनों से वसूली कर रहे थे। चालकों से खुद को सेल्स टैक्स विभाग का अधिकारी बता रहे थे। पुलिस बल को देखते ही बोलेरो में से दो साथी भाग निकले, जबकि दो को धर दबोचा गया। पकड़े गए दोनों युवक नशे में धुत थे। बारा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पूछताछ में विवेक त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि बोलेरो कानपुर के एक्साइज विभाग में किराये पर अटैच कर रखी है। शुक्रवार की शाम वह गाड़ी लेकर अकबरपुर आया। साथियों की मदद से वसूली की योजना बनाई।  पुलिस  सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया युवक मोहित अकबरपुर कोतवाली में तैनात रहे एक रिटायर दरोगा का रिश्ते में दामाद बताया है। जबकि, दूसरे युवक के  संबंध कई स्थानीय  नेताओं से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें