फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहन के घर जा रहे दो युवकों की मौत

Mon, 07 Aug 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहन के घर जा रहे दो युवकों की मौत - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहन के घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को रासूलाबाद मार्ग पर  ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा नहर में जा गिरा।
विज्ञापन


रविवार देर शाम गोताखोरों की मदद से उसका शव नहर से निकलवाया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रविवार दोपहर कोहवा रसूलाबाद निवासी संजीत (20) अपने चचेरे भाई बबियापुर बिल्हौर निवासी लालू (22) के साथ बेला औरैया निवासी बहन मधु के घर रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहा था।

लालू नहर पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा लालू नहर में जा गिरा। संजीत ने वहीं पर दम तोड़ दिया। इधर नहर में उतरे गोताखोरों ने शाम होने तक लालू के शव को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने संजीत की जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसओ रोहित तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के वक्त बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

हादसे की सूचना पर संजीत के भाई रंजीत, अजय विजय, मुकेश व मां रानी मौके पर पहुंच गईं। पुलिया की टूटी रेलिंग को देखकर परिजन भड़क गए। ग्रामीणों के साथ जाम लगाकर हंगामा शुरू किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें