फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खंदक में पलटी, छह बाराती जख्मी

Sun, 14 May 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात्र
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
औरैया। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया। एक कार खंदक में पलट गई। इसमें सवार छह बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन


पहली घटना में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास निवासी इंद्रपाल दिवाकर (50) पुत्र भगवानदीन अपनी पत्नी राममूर्ति (40) पुत्र राहुल (22) के साथ बाइक से अपने बीमार बहनोई को देखने फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में जुगाड़ गाड़ी ने देवरपुर-केशमपुर के पास टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया।

जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है। सदर कोतवाली के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी श्याम शुक्ला (30) पुत्र बालक राम शुक्ला बाइक से सुभाष चौक की तरफ जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वाहन टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। तीसरी घटना में शादी में शामिल होकर कार से लौट रहे बारातियों की कार कोतवाली क्षेत्र में मिहौली ओवरब्रिज के पास नीचे खंदक में पलट गई।
विज्ञापन


घटना के दौरान कार में आधा दर्जन लोग सवार थे। हादसे में रतनपुर पोस्ट पनकी कानपुर देहात निवासिनी कालिंद्र राजपूत (45) पत्नी राजू राजपूत, ग्राम करियापुर कानपुर देहात निवासी संदीप (24) पुत्र रमेश चंद्र व इसी गांव निवासी गुरबचन सिंह (15) पुत्र उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें