फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चालू नहीं, बिल पहले भेज दिए

Thu, 07 Jan 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया समग्र गांव महोलिया में मुख्य विकास अधिकारी शंभू कुमार ने चौपाल लगाकर गांववालों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि विद्युतीकरण के नाम पर अभी तक सिर्फ खंभे गाड़कर प्लास्टिक कोटेड तार बांधे गए हैं, बिजली आपूर्ति चालू नहीं हुई है।
विज्ञापन


14 लोगों के नाम बिल भी भेज दिए गए। सीडीओ ने सहायक अभियंता से पूछताछ की और फर्जी बिल वापस करने की बात कही। सालों से जर्जर पड़े बिरहर-असेनियां मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग पर सीडीओ ने सहायक अभियंता (लोक निर्माण) एसी वर्मा को निर्देशित किया कि सड़क का बजट बनाकर पेश करें और उसकी मरम्मत का काम शुरू करवाएं।

गांव के निरीक्षण के दौरान कुल 142 में से छह  शौचालय अपूर्ण मिले जिनको एक सप्ताह के भीतर बनवाने को कहा। विद्यासागर और चंद्रशेखर ने बताया कि उन लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नि:शक्तों ने सहायक उपकरण दिलाए जाने की गुहार लगाई। वहीं गांव के पूर्व प्रधान पर अपनों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिलाने के आरोप लगाए गए।

चौपाल में खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मंगल शुक्ला और ग्राम प्रधान रमाकांती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

चौपाल के बाद सीडीओ ने गांव की गलियों का भ्रमण किया। एक गली में पानी और कीचड़ भरा देख उसको सही कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें