फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर मकनपुर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Wed, 27 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के पिहानी मजबूत नगर गांव में लक्ष्मीनारायण इंटर कालेज की छात्रा सौम्या राठौर के मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने मंगलवार को चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीड़ित परिजनों ने कालेज के शिक्षक आलोक यादव पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंसपेक्टर बिल्हौर ने मामले की जांच मकनपुर चौकी इंचार्ज को सौंपी थी, लेकिन आरोपी को न पकड़ पाने पर पीड़ित पक्ष ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए थे।

 पिहानी मजबूत नगर गांव में छात्रा सौम्या राठौर की मौत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने चौकी इंचार्ज उस्मान खान पर विवेचना में ढिलाई बरतने और आरोपी शिक्षक का सुराग न लगा पाने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इंसपेक्टर अमर पाल सिंह ने बताया कि मकनपुर चौकी इंचार्ज के लाइन हाजिर होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


चौकी क्षेत्र में सिर्फ पिहानी का मामले का आलाधिकारी लगातार संज्ञान ले रहे थे पूरे मामले की जांच के लिए कई बार चौकी इंचार्ज को दिशा निर्देश भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बाद भी वह ठीक से विवेचना नहीं सके। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए लगातार टीमें सक्रिय हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें