फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे का आलाधिकारी करेंगे निरीक्षण

Wed, 30 Dec 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस-वे के कार्यों का जायजा लेने के लिए जल्द ही आलाधिकारी अरौल क्षेत्र में निरीक्षण कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से यूपीडा के अधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस वे का काम सितंबर 2016 तक पूरा काम कराने के उद्देश्य से सचिवालय के अफसर लगातार सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की मानीटरिंग कर रहे हैं।

मंगलवार को जानकारी देते हुए बिल्हौर के एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि कानपुर नगर से गुजरे देश के इस सबसे अत्याधुनिक हाइवे के निर्माण कार्य का जायजा लेने को शासन से अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन


बताया कि आने वाले कुछ दिनों में कई सचिव स्तर के आलाधिकारी निर्माणाधीन हाइवे का निरीक्षण कर सकते हैं। उधर, बिल्हौर के अरौल कस्बे से गुजरे निर्माणाधीन हाइवे को देखकर ग्रामीणों में खुशी की लहर।
विज्ञापन


यूपीडा लगातार गंगा, ईशन, रेलवे, जीटी सहित अन्य सभी संपर्क मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलों का निर्माण तेजी से कराने में जुटा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें