अंबाला सिटी में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर उसे जलाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है बीमारी से तंग आकर उसके पति, सास, सुसर, नंद व नंदोई ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर उसे आग लगाई है। यह बयान पीजीआई में मौत से जूझती प्रीति ने दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।सिटी की पुलिस चौकी ने चार इंजार्ज गुलचार सिंह ने बताया कि जुलाई में कुरुक्षेत्र की रहने वाली प्रीति की शादी अंबाला के हरि पैलस रोड के रहने वाले जोगिंद्र उर्फ मोंटू से हुई थी। उसका कहना है कि जिसके बाद से अकसर प्रीति बीमार रहने लगी और यही बात का ताना ससुराल पक्ष के लोग अकसर देने लगे। मजिस्ट्रेट को दिए बयानों में प्रीति ने बताया कि सोमवार शाम उसका पति जोगिंद्र, सास, ससुर व जीजा ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाया है। प्रीति को आनन फानन में शहर क नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया जहां वह मौत से जूझ रही है। पुलिस ने प्रीति के ब्यानों के आधार पर उसके पति, सास, ससुर, नंद व नंदाइया पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।