फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 Nov 2021 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली प्रभारी राम अवतार सिंह ने बताया कि सर्वेश की हत्या के आरोप में मुंशीलाल समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में कोतवाली क्षेत्र के रजीतपुर गांव में बुधवार रात जमीन के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


क्षेत्र के पतरसा गांव के रामगिरि (70) रंजीतपुर गांव के बाहर गजनेर रोड पर ग्राम समाज की भूमि पर कई वर्षों से कुटिया बनाकर शिष्या भाग्यवती (75) के साथ रहकर पूजा-पाठ करते हैं। साथ में उनका ममेरा भाई सर्वेश (30) भी रहता था।

बुधवार शाम रोज की तरह पूजा-पाठ करने के बाद रामगिरि एक ग्रामीण के घर सोने चले गए। कुटिया में सर्वेश व भाग्यवती सो रहे थे। भाग्यवती ने बताया कि रात में दो लोग कुटिया में आए। एक आरोपी ने उसे रजाई के ऊपर से दबोच लिया और दूसरे ने कुल्हाड़ी से सर्वेश की गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग्यवती ने देखा तो सर्वेश का रक्तरंजिश शव जमीन में पड़ा था। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों के साथ रामगिरि मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राम अवतार सिंह ने बताया कि सर्वेश की हत्या के आरोप में मुंशीलाल समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें