फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डाक्टर से मारपीट, नगदी व सामान लूटा

Mon, 03 Oct 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाईवे पर रनियां के निकट जिला अस्पताल के डाक्टर के साथ लग्जरी कार सवार तीन लोग मारपीट करने के बाद 50 हजार रुपये तथा अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने लग्जरी कार कब्जे में ले ली है, जबकि आरोपी फरार हैं। कार पर बसपा प्रत्याशी के स्टीकर लगे होने व उनके प्रचार में लगी होने की जानकारी मिली है। कार छुड़ाने के लिए कई नेता कोतवाली के चक्कर लगाते देखे गए।

जिला अस्पताल के डा. पवन कुमार पार्या ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात वह कानपुर से अकबरपुर लौट रहे थे। रनियां के पास पीछे से आ रही फारच्यूनर कार ने उनकी कार को उलटी साइड से ओवरटेक करते हुए कट मार दिया। उन्होंने आपत्ति जताई और कार साइड में खड़ी कर क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच लग्जरी कार सवार तीन युवक आए और उनसे गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। कार में रखे 50 हजार रुपये, आईपैड व अन्य सामान लूट ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

डाक्टर के अनुसार वह थाने पहुंचे, लेकिन सुनवाई न होने पर एसपी, एसडीएम व अन्य अफसरों को जानकारी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस हरकत में आई और अभियोग दर्ज किया। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उक्त कार एक निजी अस्पताल संचालक की है। मामले की विवेचना रनिया चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी कर रहे हैं।

 पीड़ित डा. पवन कुमार पार्या ने बताया कि जिला अस्पताल में कई निजी नर्सिंग होम के एजेंट मरीजों को बरगलाकर अपने यहां भर्ती कराने के लिए सक्रिय रहते हैं। वह इसका विरोध करते हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी खुन्नस के तहत जानबूझकर उनकी कार में टक्कर मारने के बाद मारपीट व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें