बारासगवर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में जेट्रोफा के पेड़ में लगे फल खाने पांच बच्चे बीमार हो गए। इनमें तीन सगे भाई बहन शामिल हैं। हालत बिगड़ने पर पर परिजन उन्हें पीएची बीघापुर लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुंभी गांव में पूर्व प्रधान के दरवाजे के सामने जेट्रोफा का पेड़ लगा है। पेड़ में लगे फलों को गांव के ही वैशाली (8) शुभी (5) व विशाल (11) पुत्र अशोक तिवारी के अलावा अतुल सोनी (12) पुत्र बाबू, तरुण (14)पुत्र राजेंद्र, निहाल (8) पुत्र बाबू ने अखरोट का फल समझकर खा लिया। थोड़ी देर बाद बच्चों को उल्टी शुरू हो गईं। परिजनों ने सभी बच्चों को लेकर बीघापुर सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेजा गया। यहां बच्चों की हालत में सुधार है। डाक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।