उप जिलाधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई ने शुक्रवार की सुबह कसबा स्थित बेनीसिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकस्मिक छापा मारकर निरीक्षण किया।
इस दौरान चार डाक्टरों समेत कुल सोलह स्वास्थ्य कर्मचारी नदारद मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों को गैरहाजिर करने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सीएचसी में तैनात डा. सुनीता प्रसाद, डा. सुमन राजपूत, डा. वंश वर्मा और डा. डीसी शुक्ला, चीफ फार्मेसिस्ट महेंद्र सिंह आर्या, फार्मेसिस्ट अरविंद कटियार, बीएचडब्ल्यू ओमवती यादव, रजनीबाला शर्मा, अजय कटियार, मधू, रामनरायन वर्मा, स्टाफ नर्स हृदयकली, सुनीता देवी, एचडी प्रेमलता यादव और डाटा इंट्री आपरेटर सोनू कनौजिया सहित 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि ड्यूटी से नदारद मिले सभी कर्मचारियों को उपस्थिति रजिस्टर में गैरहाजिर करने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम के पास भेजी गई है।
बताया कि कई कर्मचारियों के बारे में पता चला है कि वह अक्सर अपनी ड्युटी से गायब रहते हैं। बताया कि इसकी भी जांच की जा रही है।