फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई को फरसे से काट डाला

Wed, 03 Aug 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
.थाने में मौजूद परिजन व रिश्तेदार।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाढ़ापुर में मंगलवार की देर रात पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को फरसे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोप फरार हो गए।
विज्ञापन


बाढ़ापुर गांव निवासी रामकिशन (50) पुत्र दुर्गा प्रसाद राजमिस्त्री का काम कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। उसकी पत्नी रानी देवी की ढाई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके परिवार में चार पुत्र व एक पुत्री है। मौजूदा समय में उसके घर पर केवल एक पुत्र दिलीप ही रहता है।

घटना के संबंध में रामकिशन के बड़े बेटे रवि कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार को उनके पिता राम किशन घर के सामने खड़ंजे पर जा रहे थे। तभी पुराने विवाद के चलते उनके सगे ताऊ गंगाराम, ताई रानी और चचेरा भाई रिंकू ने मिलकर घर के सामने घात लगाए बैठे ताऊ समेत तीनों लोगों ने फरसा, कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। गरदन, सीना व शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर अपने घर में ताला बंद कर भाग चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार सिन्हा, कोतवाल फरमूद अली पुंडीर, चौकी प्रभारी एचके त्रिपाठी, एसआई उमेश चंद्र शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि रवि कुमार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों भाइयों के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें