फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, चार घायल

Mon, 22 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल हुए लोग - फोटो : अमा उजाला
विज्ञापन
बिल्हौर। कसबे के मुरादनगर मोहल्ले में तेज रफ्तार बाइक सवारों ने साइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना बाइक व साइकिल पर सवार सभी चार घायल हो गए।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब 3:30 बजे शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कासामऊ गांव निवासी आनंद कटियार पुत्र राम आदेश अपने साथी रामू कटियार पुत्र लक्ष्मी सिंह के साथ बिना हेलमेट लगाए बाइक से उत्तरीपुरा की ओर जा रहे थे।

तभी जीटी रोड मुरादनगर के सामने बाइक से आनंद कटियार अपना नियंत्रण खो बैठे और सामने से आ रहे साइकिल सवार दो युवकों को चपेट में लेते हुए वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना के साइकिल पर सवार शिव सिंह पुत्र श्रीराम और नरेश पुत्र नथ्थूलाल निवासीगण बीबीपुर भी बुरी तरह घायल गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां नरेश की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जीटी रोड के किनारे से नहीं हटा अतिक्रमण

बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के तात्यागंज, चौबेपुर, शिवराजपुर, उत्तरीपुरा, बिल्हौर और अरौल में जीटी रोड अतिक्रमण का शिकार हैं। न तो उप जिलाधिकारी और न ही स्थानीय थाना पुलिस द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए अभी तक कोई अभियान चलाया गया। इससे रोजाना जीटी रोड पर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन


सर्वाधिक खराब स्थित चौबेपुर की है जहां स्टेशन के आसपास जीटी रोड पर सैकड़ों अवैध निर्माण हो गए हैं, जिससे रोड पर पैदल चलना भी दूभर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें