फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने आग लगाकर जान दी

Thu, 04 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सूखापुर गांव में एक विवाहिता ने आग लगाकर जान दे दी। बचाने के प्रयास में उसका ससुर भी गंभीर रूप से झुलस गया। सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। लेकिन कानपुर जाने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।


गांव निवासी रोहित प्रजापति का विवाह बीते वर्ष थाना चांदपुर (फतेहपुर) के बेंहटा-अमौली गांव निवासी अशोक कुमार प्रजापति की पुत्री पूनम (22) से हुआ था। गांववालों के मुताबिक शादी के बाद से ही पति-पत्नी में कम बनती थी। उनके बीच विवाद होता रहता था। बुधवार की दोपहर पूनम अपनी ससुराल में संदिग्ध हालात में जल गई।

उसे बचाने के चक्कर में ससुर किशन प्रजापति (48) भी गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने लगे। इसी बीच पूनम की मौत हो गई। वहीं ससुर को सीएचसी (घाटमपुर) लाया गया।
विज्ञापन



जहां से डाक्टरों ने हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया। सजेती थानाध्यक्ष आद्या प्रसाद वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें