तहसील क्षेत्र के तीन विकास खंडों बिल्हौर, ककवन और शिवराजपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 76.79 मतदान हुआ। उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों का स्ट्रांग रूम पर पहुंचना जारी है।
देरशाम मिले आंकड़े के मुताबिक बिल्हौर में 75.89, शिवराजपुर में 77.89 व ककवन में 77 प्रतिशत वोटिंग मत पड़े हैं। कहीं भी पुर्नमतदान की सूचना नहीं मिली है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने निरीक्षण के दौरान विषधन के एक पोलिंग बूथ पर कम उम्र के लड़के को वोट डालते देखकर पूछताछ की लेकिन वह जवाब नहीं दे सका। डीएम ने सुरक्षा कर्मियों को कार्यवाई के निर्देश जारी किए। मकनपुर फेयर कमेटी इंटर कालेज में पोलिंग बूथ के पास कार में स्पीकर व प्रत्याशी के पोस्टर लगा देख, तुरंत गाड़ी सीज करने के आदेश अधिकारियों को दिए।