फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। साहब, हमारे मां-बाप का निधन हो चुका है परिवार में चार बहनें और एक भाई है जो सबसे से छोटा है। गांव में सड़क के किनारे उनकी पांच बीघा पुश्तैनी जमीन है जिसमें गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत करने पर तेजाब से चेहरा जला देने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन



जिससे बहनें और भाई भयभीत हैं। यह गुहार साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी अनसुइया ने एसएसपी के यहां लगाई। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।


मंगलवार को गांव निवासी अनुसुइया ने बताया कि उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है। परिवार में उसके अलावा तीन बहनें अंबे, विमला और मीरा एवं सबसे छोटा भाई श्रवण यादव है। बताया कि गांव के बाहर रोड किनारे उसके पिता के नाम पुश्तैनी पांच बीघा कृषि भूमि है। आरोप है कि 12 अप्रैल 2019 को गांव के ही दो सगे भाइयों दिलीप और शैलेंद्र ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन



बताया कि आरोपी उन पर जमीन का बैनामा करने का दबाव बन रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि उन्होंने तेजाब से चेहरा जलाने की भी धमकी दी है। चारों बहनें और भाई बेहद भयभीत हैं।


बताया कि स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस और लेखपाल ने उनको समझाया भी लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं हैं। अनुसुइया ने किसी भी समय अनहोनी की आशंका जताई है। इस पर एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन



दबंगों ने चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें