फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर उदयवीर के पैर में लगी गोली

Wed, 12 Jun 2019 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उरूवा इलाके के पिपरा पांडेय से कोटवा मार्ग पर क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश उदयवीर पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी बलराम तिवारी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार उदयवीर के पास से पुलिस ने 32 बोर का पिस्टल, कारतूस, खोखा और अपाची बाइक बरामद की है। वह गगहा और उरूवा में हुई लूट में वांछित था। उसके खिलाफ लूट और रंगदारी मांगने सहित कई संगीन धाराओं में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को दोनों बदमाशों के उरुवा क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इस पर सीओ प्रवीण सिंह क्राइम ब्रांच टीम के साथ उरुवा पहुंचे और बदमाशों को तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों के पिपरा पांडेय गांव से होते हुए कहीं जाने की सूचना मिली। रात में लगभग 8:30 बजे पुलिस टीम ने पिपरा पांडेय गांव पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसकी भनक बदमाशों को लग गई और बाइक रोककर पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाब में चलाई गई पुलिस की गोली से उदयवीर घायल हो गया लेकिन उसका साथी 25 हजार का इनामी बलराम अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो गया।

सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि पिछले महीने उरुवा और गगहा क्षेत्र में हुई लूट की दो वारदातों में वह शामिल था। इन दोनों घटनाओं में शामिल उसके एक साथी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक अन्य साथी ने कुछ दिन पहले ही कोर्ट में समर्पण कर दिया। उदयवीर और बलराम तिवारी की तलाश में पुलिस थी। उदयवीर बांसगांव थाने का हिस्ट्रीशीटर है और इसी इलाके के सावर गांव का निवासी है जबकि फरार बलराम उरूवा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें