भीतरगांव (घाटमपुर)। पुलिस चौकी साढ़ क्षेत्र में रेंजर मोबाइल में तैनात दो सिपाहियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पर नशेबाजी करके एक-दूसरे के साथ मारपीट करने का आरोप है। रेंजर मोबाइल के मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार और प्रदीप सिंह के बीच 10 मई को जमकर मारपीट हुई थी।
बताया गया कि घटना वाले दिन दोनों ने एक गांव में दावत की और वहां से वापस चौकी लौटने के बाद उनके बीच मारपीट हुई। जिसमें एक सिपाही का सिर फट गया था। घटना की जानकरी होने पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई और दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
मारपीट के आरोप में दो सिपाही लाइन हाजिर