फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर बच्चों ने रखे सिक्के, ऊपर से गुजर गई वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। वंदेभारत ट्रेन के आने से पहले बच्चों ने खेल-खेल में दो रुपये के सिक्के पटरी पर रख दिए। वंदे भारत ट्रेन धड़धड़ाते हुए निकल गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने दोनों बच्चों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर दोनों बच्चों को हिदायत दी।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट के झींझक रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत एक्सप्रेस के गुजरने के समय जीआरपी-आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस को भी मुस्तैद रहने के निर्देश हैं। शुक्रवार की सुबह दिल्ली से बनारस जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस गुजर रही थी। स्टेशन के पास ही दो बच्चे खेल-खेल में पटरी पर दो रुपये सिक्के रख दिए।

सिक्कों के ऊपर से धड़धड़ाते हुए ट्रेन गुजर गई। एसएनटी स्टाफ ने दोनों बच्चों व सिक्कों को मौके से ले जाकर आरपीएफ को सौंप दिया। एसएनटी स्टाफ के ईएसएम करम चंद्र पटेल ने बताया कि पुरानी केबिन के पास काम चल रहा है। दो बच्चों ने पटरी पर दो रुपये के सिक्के रख दिए। सिक्के रखे जाने से सिग्नल फेल हो सकता था। आरपीएफ ने घटना के बारे में बच्चों से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि बच्चों ने ट्रेन के आगे सिक्के रख दिए थे। ट्रेन बिना रुके सिक्कों के ऊपर से गुजर गई। झींझक स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल कुद्दूस ने बताया कि पटरी पर सिक्के रखने वाले बच्चों को स्टेशन पर बैठाकर पूछताछ की गई। बताया कि खेल-खेल में सिक्के पटरी पर रखे थे। पूरे मामले की जानकारी आरपीएफ थाना फफूंद को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें