फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों का तगादा करने पर प्रधान से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। थाना सजेती के गुजेला गांव में शनिवार की दोपहर उधार दिए गए रुपयों का तगादा करने पर कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के घर घुसकर मारपीट कर दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गुजेला गांव के ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह परिहार ने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव तिलहली निवासी रजन सिंह राठौर ने वर्ष 2012 में पुत्री की शादी के नाम पर 80 हजार रुपये नगद लिए थे। एक माह बाद रुपये लौटाने का वादा किया था। बताया कि रजन सिंह ने तगादे के बाद भी रुपये नहीं दिए। काफी दिनों बाद उसने 40 हजार रुपये वापस किए जबकि, शेष रकम देने में आनाकानी करने लगा। बताया कि रजन सिंह ने सरगांव निवासी बेटू मिश्रा से भी 8 हजार रुपये ले रखे हैं।

ग्राम प्रधान ने बताया कि 23 मार्च को रजन सिंह और उसका पुत्र रवि सिंह गाली-गलौज कर घर में घुस आए। मना करने पर दोनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर प्रधान का भतीजा दौड़ा तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। गांव के लोग दौ़ड़े तो दोनों वहां से भागे। इधर, झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़कर थाने लाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि रजन सिंह के खिलाफ पहले से थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके आधार पर उसकी हिस्ट्रीशीट तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपयों का तगादा करने पर प्रधान से मारपीट
- थाने में पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें